कुजिया होली की सबसे खास मिठाई मानी जाती है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मीठी भरावन वाली कुजिया बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
🧺 Gujiya Recipe : आवश्यक सामग्री🔸 मैदे की परत के लिए
मैदा – 2 कप
घी – 4 बड़े चम्मच
नमक – 1 चुटकी
पानी – आवश्यकता अनुसार (आटा गूंथने के लिए)
🔸 भरावन (स्टफिंग) के लिए:
खोया (मावा) – 1 कप
सूजी – 2 बड़े चम्मच
पिसी चीनी / बूरा – ¾ कप
काजू (कटे हुए) – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 2 बड़े चम्मच
नारियल बुरादा – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
🔸 तलने के लिए : Gujiya Recipe
घी या रिफाइंड तेल – आवश्यकता अनुसार
👩🍳 कुजिया बनाने की विधि
🟢 स्टेप 1: आटा तैयार करें
एक बड़े बर्तन में मैदा, घी और नमक डालें।
हाथों से मिलाकर मोयन तैयार करें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें।
हमें आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख देना है ।
🟢 स्टेप 2: भरावन तैयार करें
कड़ाही में सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें।
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें।
ठंडा होने पर इसमें चीनी, काजू, किशमिश, नारियल और इलायची मिलाएं।
🟢 स्टेप 3: कुजिया बनाएं
हमें आटे की छोटी छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेलनी है।
एक पूरी में 1 चम्मच भरावन रखें।
किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर मोड़ें और अच्छे से बंद करें।
चाहें तो कुजिया मोल्ड का इस्तेमाल करें।
🟢 स्टेप 4: कुजिया तलें
कड़ाही में घी गरम करें (मीडियम आंच)।
कुजियों को धीमी आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें।
टिशू पेपर पर निकाल लें।
🌟 स्वाद बढ़ाने के टिप्स
कुजिया कुरकुरी बनाने के लिए आटा सख्त रखें
भरावन पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही भरें
धीमी आंच पर तलना बहुत जरूरी है
🍽️ परोसने का तरीका
गरमा-गरम या ठंडी कुजिया को दूध, ठंडाई या चाय के साथ परोसें।






